Connect with us

वाराणसी

डॉ. मनीष श्रीवास्तव का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मृदुभाषी व मिलनसार चिकित्सक डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव नंदलाल का आकस्मिक निधन 11 जुलाई को सर सुंदरलाल चिकित्सालय (बीएचयू) में हो गया। डॉ. नंदलाल को गॉलब्लैडर में पथरी की शिकायत थी, उसी का ऑपरेशन बीएचयू चिकित्सालय में हुआ। लेकिन ऑपरेशन के बाद उनका फेफड़ा और हार्ट धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया, ऐसा वहां के चिकित्सकों का कहना था। इस वजह से उनका निधन हो गया। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।

Loading...

डॉ. मनीष श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए। उनकी शव यात्रा महामना नगर कॉलोनी के पास से हरिश्चंद्र घाट गई। शव यात्रा में चिकित्सक, पत्रकार, रिश्तेदार एवं उनके शुभचिंतकों की काफी भीड़ थी। मुखाग्नि उनके पुत्र उज्जवल श्रीवास्तव ने दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page