Connect with us

दुर्घटना

डबल डेकर बस और पिकअप में टक्कर, चालक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। पुलिस चौकी हड़िया क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक डबल डेकर बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा लखनऊ-गोरखपुर लेन के समीप चैनपुरवा सर्विस लेन पर हुआ।

टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी प्रमोद कुमार (40 वर्ष, पुत्र ओम प्रकाश) के रूप में हुई है।

हड़िया चौकी प्रभारी संजय कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार अपनी पिकअप को चैनपुरवा हाईवे से अचानक सर्विस लेन की ओर मोड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई।

Advertisement

घटना के बाद चौकी प्रभारी ने हाइड्रा मशीन की सहायता से पलटी हुई पिकअप को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page