Connect with us

दुर्घटना

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार बाईपास के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्थानीय निवासी योगेश मौर्या (इंद्रपुर, शिवपुर) स्कूटी पर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि योगेश मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर जमा हो गए। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की और पुलिस से फरार वाहन चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

Loading...

सूचना पाते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे ने स्थानीय लोगों में गहरी शोक और चिंता पैदा कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page