Connect with us

पूर्वांचल

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:चंदौली में मोबाइल पर बात करते समय हुआ हादसा, चढ़ाई चढ़ते समय ट्रैक्टर हुआ था अनियंत्रित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

चंदौली।चंदौली जिले के कदवा थाना क्षेत्र के औरैया का गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कन्दवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक ट्रैक्टर चलाने के दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था। जिसके चलते चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ने के दौरान वह अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। घटना की जानकारी के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भीम पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों को ढाढस बधाया। धानापुर थाना क्षेत्र के कवई खरिहानिया गांव निवासी भगेलु बिंद का दूसरा लड़का लव कुमार उर्फ विक्की (21) कंदवा थाना क्षेत्र के मथुरापुर (रामपुर) गांव में अपने मौसा महातिम बिंद का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को लव कुमार ट्रैक्टर को लेकर के अपने गांव खारीहनिया जा रहा था। जैसे ही वह औरैया गांव के समीप सैयदराजा जमानियां मार्ग के चढ़ाई पर पहुंच रहा था कि उसके मोबाइल पर अचानक किसी का फोन आ गया। वह मोबाइल से बात करने लगा कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में पलट गई। जिसके चलते लव कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाले। परंतु उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कन्दवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पीएम हाउस पहुँच शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page