Connect with us

गाजीपुर

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी गिरने से परखू पासी के खेत में खड़ी दस बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, अन्यथा आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

गर्मी में बढ़ी आगजनी की घटनाएं
गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में परखू पासी के खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली, जो गेहूं की खड़ी फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। संयोग से एक ग्रामीण की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद गांव वाले जुट गए और मिट्टी, डंडा और पानी डालकर किसी तरह आग बुझा दी।

किसान को हुआ भारी नुकसान
हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग फैलने से बच गई, लेकिन परखू पासी की पूरी फसल जलकर राख हो गई। परखू खेती के साथ मजदूरी भी करता है, जिससे यह नुकसान उसके लिए भारी संकट लेकर आया है।

Advertisement

ग्राम प्रधान ने की मुआवजे की मांग
घटना के बाद ग्राम प्रधान ने प्रशासन से परखू पासी को उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने भी ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और बिजली विभाग से उचित कार्रवाई करने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page