Connect with us

गाजीपुर

ट्रांसफार्मर फटने से हड़कंप, एसडीओ और जेई निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के जमानियां क्षेत्र में बड़ा बिजली हादसा सामने आया है, जहां अवैध रूप से लगाया गया 25 KVA का ट्रांसफार्मर महज 10 मिनट में तेज धमाके के साथ फट गया। यह घटना विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के भदौरा उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम उसिया में एक निजी आइस फैक्ट्री में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर SDO कमलेश कुमार और JE शशिकांत पटेल को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि संविदा लाइनमैन मंटू और सब-स्टेशन अधिकारी आजाद सिंह कुशवाहा को बर्खास्त कर दिया गया है।

Loading...

इस कड़ी कार्रवाई से जिले के बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग ने इस मामले में ठेकेदार सद्दाम और लाइनमैन मंटू के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ट्रांसफार्मर विस्फोट से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page