Connect with us

वाराणसी

जुबिन नौटियाल के गाने पर झूमे IIT BHU के छात्र

Published

on

Loading...
Loading...

‘मेरे घर राम आए हैं’ पर गूंजे जय श्रीराम के नारे

वाराणसी के IIT BHU में आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव “काशीयात्रा” के प्रोनाइट में मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज़ से ऐसा समां बांधा कि पूरा स्टेडियम झूम उठा। दो घंटे तक चले इस लाइव कॉन्सर्ट में उन्होंने 15 हिट गानों की प्रस्तुति देकर न केवल छात्रों बल्कि प्रोफेसरों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया।

वाराणसी समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों ने एडीवी ग्राउंड में आयोजित इस संगीतमय रात का भरपूर आनंद लिया। जैसे ही जुबिन मंच पर आए, तालियों और उत्साह से गूंजते नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके हर गाने पर स्टूडेंट्स ने मोबाइल फ्लैश लाइट जलाकर अनोखे अंदाज में सम्मान दिया।

शो की शुरुआत “ग़ज़ब का है दिन”, “सोचो ज़रा”, और “ये दीवानापन देखो ज़रा” जैसे सुपरहिट गानों से हुई। इसके बाद “दिल का दरिया”, “फिर मोहब्बत करने चला है तू”, और “रश्के कमर” जैसे गानों की झड़ी लग गई। जुबिन की शानदार लाइव परफॉर्मेंस को बेहतरीन लेजर लाइटिंग और साउंड मिक्सिंग ने और भी खास बना दिया, जो किसी हाई-एंड म्यूज़िकल शो की तरह नजर आया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जब स्टूडेंट्स ने “मेरे घर राम आए हैं” गाने की फरमाइश की, तो जुबिन ने इसे गाकर समां ही बांध दिया। पूरे मैदान में ‘जय श्रीराम’ के नारों की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

इस यादगार शाम के अंत में जुबिन ने कहा, “यह गाना खास तौर पर आप सभी के लिए था,” और इस सरप्राइज़ परफॉर्मेंस के साथ उन्होंने अपने शानदार शो को विराम दिया। काशी यात्रा 2025 की यह रात IIT BHU के स्टूडेंट्स के लिए लंबे समय तक यादगार बनी रहेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page