Connect with us

पूर्वांचल

जीजा के घर आई महिला पर युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव में जीजा के घर आई महिला पर गांव के ही युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। चुनार थाना क्षेत्र के वन इमिलिया गांव निवासिनी 33 वर्षीय मंजू देवी अपने जीजा 35 वर्षीय अवधेश कुमार के घर राजगढ़ के भीटी गांव आई थी। बुधवार की शाम महिला तथा उसके जीजा परिवार सहित अपने घर के अंदर बैठे हुए थे।

Loading...

तभी पुरानी विवाद को लेकर गांव का ही एक युवक घर पर पहुंचा और मंजू देवी को मारने-पीटने लगा तथा कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अवधेश कुमार की भी पिटाई कर दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि भीटी गांव में मारपीट के दौरान एक महिला तथा एक पुरुष जख्मी हो गए हैं। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page