Connect with us

पूर्वांचल

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की हो रही सतत निगरानी: एएसपी

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा में ड्यूटी लगाएं गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल को एएसपी ने किया ब्रीफ़

Loading...

भदोही। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के दृष्टिगत गुरुवार को पुलिस लाइन में एएसपी डॉ.जयवीर सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ किया गया। उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एएसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा 23, 24, 25 एवं 30 व 31 अगस्त को होगी। इसके लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होनी है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 3048 कुल-30480 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों, प्रमुख स्थानों,
चौराहों पर क्यूआरटी टीम, पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अनवरत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी चौराहों, तिराहों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया टीम व अभिसूचना तंत्र पूर्ण रूप से सक्रिय है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी की जा रही है। आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page