Connect with us

पूर्वांचल

राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी को भाकपा माले ने सौंपा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ विकासखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित नौ सुत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौपा।


   भाकपा माले द्वारा सौंपे गए  ज्ञापन में मांग किया गया है कि खेत मजदूर ग्रामीण गरीबों को वर्ष भर काम की गारंटी किया जाए, मनरेगा में 200 दिन काम छह सौ रुपये दैनिक मजदूरी दिया जाए, निरस्त जॉब कार्ड को बहाल किया जाए एवं मजदूरी भुगतान को सरल किया जाए, बुलडोजर पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, विकास के नाम पर गरीबों का शोषण बंद किया जाए, ग्रामीण गरीबों के सभी कर्ज माफ किए जाएं, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों स्वयं सहायता समूह द्वारा दिए गए कर्ज माफ किया जाए ,ग्रामीण गरीबों के बकाया बिजली बिल माफ किए जाएं एवं 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जाए, सभी गरीबों को आवास के लिए न्यूनतम 5 डिसमिल जमीन दिया जाए।

Loading...

सभी आवास विहीन को आवास दिए जाएं एवं आवास के लिए फंड बढ़ाया जाए, सामाजिक आर्थिक जनगणना देशभर में कराया जाए, वृद्धा विकलांग दिव्यांगों को चार हजार मासिक पेंशन दिया जाए, राष्ट्रीय सहारा में जमा गरीबों के पैसे वादे के मुताबिक शत प्रतिशत वापस किया जाए, विकासखंड के भांवा, सेमरा बरहो,खोराडीह, पिपरवार, खुटारी, लालपुर समेत अन्य गांव में डोर टू डोर सर्वे कराकर पक्का मकान पाने से वंचित सभी भूमि गरीब आदिवासियों बनवासियों एवं दलितों का नाम आवास पात्रता सूची में दर्ज कर जमीन समेत आवास उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर रामकेश भारती, छविराम, मनोज कुमार, रविशंकर, रामजी बनवासी, चंदा, शांति,बसनधारी,गुंजा,भुनगी, सहित दर्जनभर मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page