Connect with us

गाजीपुर

जखनियां में अंबेडकर जयंती पर समाजवादियों ने दिखायी एकजुटता

Published

on

Loading...
Loading...



गाजीपुर। जिले के जखनियां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के आवास पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भव्य रूप से मनायी गयी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, उनके सामाजिक संघर्षों और शिक्षा के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय और शिक्षा के माध्यम से जो क्रांति लाई, वह आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। पूर्व प्रधानाचार्य मार्कण्डेय सिंह यादव ने उन्हें संविधान निर्माता के साथ-साथ महान समाज सुधारक बताया। सपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश यादव ने बाबा साहब के जीवन को संघर्ष और समर्पण की जीवंत मिसाल कहा और सभी को उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन केक काटने के साथ किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू, सचिव राम नगीना यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि डॉ. अंबेडकर का विचार आज भी जनमानस में जीवंत है और सामाजिक समरसता की नींव है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page