Connect with us

राज्य-राजधानी

जंगल में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ में सेना और पुलिस का संयुक्त अभियान जारी

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू कश्मीर। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पठानतीर के पहाड़ी वन क्षेत्र में सोमवार को तीसरे दिन भी इंडियन आर्मी की रोमियो फोर्स और एसओजी पुलिस पुंछ का संयुक्त अभियान जारी है। जंगल में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चल रहा है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी इस घने वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं और किसी भी संभावित छिपने की जगह को खाली नहीं छोड़ा जा रहा है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

सेना ने बताया कि कठुआ जिले के बंज के सामान्य क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने के बाद, पुलिस और सेना के बीच गोलीबारी हुई।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। व्हाइट नाइट कॉर्ब्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्म्स और सभी रैंक बहादुरों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं; परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page