Connect with us

मऊ

छत से गिरने से महिला घायल, हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रानीपुर ब्लॉक के काझा गांव में एक महिला के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। सजना नाम की महिला घर की छत पर काम कर रही थीं, जब अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया।

Loading...

एम्बुलेंस पायलट धीरज पांडेय और ईएमटी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और महिला को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी हालत को गंभीर बताया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page