Connect with us

मऊ

कृमि मुक्ति दिवस: 10 फरवरी को बच्चों को दवा वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रानीपुर के ब्लॉक सभागार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी।

जो बच्चे किसी कारणवश 10 फरवरी को दवा नहीं ले पाएंगे, उनके लिए 14 फरवरी को मॉप-अप दिवस निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। एवीआरसी रानीपुर में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को दवा वितरण की प्रक्रिया समझाई गई।

Loading...

इसके अलावा, एल्बेंडाजोल रिपोर्टिंग फॉर्मेट और स्कूलों के लिए बैनर भी वितरित किए गए।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ. फिरोज, डॉ. सुनील राय, बीसीपीएम हुमैरा खातून और पूनम सिंह ने किया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से लिया जाए, ताकि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रह जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी को इसे सफल बनाने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page