Connect with us

गोरखपुर

चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, 41 नोज पिन और नकदी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा

दुकान से सोना और नकदी चोरी करने का है आरोप

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 41 नोज पिन तथा 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित वर्मा पुत्र स्वर्गीय बिहारी वर्मा निवासी अलीनगर कर्मियान टोला, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। आरोपी को उपनिरीक्षक रवि चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

दुकान से सोना और नकदी चोरी होने की दर्ज हुई थी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को एक दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान से करीब 22 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement

बरामदगी के बाद बढ़ाई गई धाराएं

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की 41 नोज पिन (पीली धातु) और 620 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि चौधरी, उपनिरीक्षक सतीश कुमार और कांस्टेबल नितिश यादव शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page