Connect with us

वाराणसी

चेतगंज में अतिक्रमण पर सख्ती, पैदल गश्त कर पुलिस ने दी चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में अपराध और सड़क पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में चेतगंज थाना क्षेत्र में सख्त कार्रवाई देखने को मिली। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने अपने अधीनस्थ चौकी प्रभारियों के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।

गश्त के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगली बार सड़क पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कहीं भी अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित चौकी प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लगातार गश्त और सख्ती के चलते क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो गई है। वहीं व्यापारियों में भी भयमुक्त वातावरण का एहसास देखने को मिल रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page