Connect with us

दुर्घटना

चालक को आई झपकी, नाले में जा गिरी बोलेरो; पांच लोग बाल-बाल बचे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी स्थित नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी अनुराग कुमार शुक्रवार सुबह अपनी बोलेरो से खजुरी स्थित साधु कुटिया के पास एक अस्पताल में भर्ती अपने भाई के लिए खाना लेकर जा रहे थे। रास्ते में वाहन चलाते समय उन्हें अचानक झपकी आ गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सर्विस लेन से सीधे नाले में जा गिरी।

Loading...

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि चालक अनुराग कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से नाले में फंसी बोलेरो को बाहर निकलवाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page