Connect with us

भदोही

चकिया हुसैनाबाद में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

मस्जिद के पास भी जमा है कूड़ा-कचरा, ग्रामीणों ने सफाई कर्मी पर लगाया लापरवाही का आरोप

आजमगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकिया हुसैनाबाद में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव में जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। मस्जिद के बगल में भी गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से गांव में गंदगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं करता और अक्सर नदारद रहता है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़ा जमा है। इससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्था में लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

अधिकारी बोले- जानकारी लेकर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर ग्राम प्रधान से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर मनोज कुमार से मामले के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि उन्हें गांव की इस समस्या की जानकारी नहीं थी। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाकर जगह-जगह जमा कूड़े को हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने की शिकायत की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो गंदगी के कारण समस्या और गंभीर हो सकती है। अब देखना होगा कि खंड विकास अधिकारी के निर्देश के बाद गांव में सफाई व्यवस्था कब तक सुधरती है और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page