Connect with us

भदोही

खड़गे के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर भी जताया विरोध, भारी बारिश के बीच ज्ञानपुर में निकाला विरोध मार्च

ज्ञानपुर (भदोही)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के कथित ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मार्च गांधी पार्क, ज्ञानपुर से शुरू होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, हरिहरनाथ मंदिर के निकट तक पहुंचा।

विरोध मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान, सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर जताई नाराजगी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस तरह का कथित जातिवादी व्यवहार किया गया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसी घटना के दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और संविधान, लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Advertisement

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि खड़गे के सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर राहुल गांधी ने आवाज उठाई थी। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। उन्होंने कथित ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ को संविधान, समानता और सामाजिक समरसता की भावना के खिलाफ बताया।

वसीम अंसारी ने मांग की कि कथित तौर पर ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक भेदभाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी।

विरोध मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे राजन, राजेश्वर दूबे, मुशीर इकबाल, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, शबाना खातून, स्वालेह अंसारी, रमाशंकर बिंद, सुरेश चौहान, दुर्गेश तिवारी, अजय प्रजापति, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, करन मौर्य, विष्णु उपाध्याय, सुमित शुक्ला, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, संतोष पाल, विशाल गौतम, बंशीधर शुक्ला, सूबेदार गौतम, मकोई लाल बिंद और गुलाब धर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page