Connect with us

गोरखपुर

घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला, चार आरोपी नामजद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाभार निवासी राम नरायन दूबे पुत्र स्व राम सुभग दूबे की तहरीर पर पुलिस ने अमित उर्फ अनुप दूबे व सुमित उर्फ अंकित दूबे पुत्रगण राज नरायण उर्फ घरभरन दूबे, रीता पत्नी राज नरायण उर्फ घरभरन दूबे और रागिनी पुत्री राज नरायण उर्फ घरभरन दूबे के खिलाफ बीएनएस की धारा 333,115(2), 352, 351(3), 110,324(2), 127(2), 131के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाभार निवासी राम नरायण दूबे पुत्र स्व राम सुभग दूबे ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 13 अप्रैल को साढ़े नौ बजे के करीब मैं अपने निजी आवास के हाल में बैठकर टीवी देख रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर हमारे भाई राज नरायण उर्फ घरभरन दूबे के दोनों लड़के अमित उर्फ अनुप दूबे व सुमित उर्फ अंकित दूबे, भाई की पत्नी रीता देवी और भाई की बेटी रागिनी घर में घुसकर अन्दर से दरवाजा बंद कर मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर अधमरा कर दिए।

Loading...

रोजाना की भांति हमारा चचेरा नाती विकास दूबे पुत्र राम मिलन दूबे खाना लेकर आया तो चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्दर से बंद दरवाजा को खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तो शोरगुल सुनकर मेरा बड़ा भाई विकार दूबे और चचेरा नाती आकाश दूबे पुत्र राम मिलन दूबे भी मौके पर आकर दरवाज़ा खोलने की गुहार लगाने लगे, लेकिन सुमित उर्फ अंकित दूबे ने कहा कि इसे बाग में उठा ले चलो वहीं मारकर पेड़ पर लटका दो। इसके बाद उक्त लोगों ने दरवाजा खोलकर खसीटते हुए मुझे बाहर लाया, किसी तरह हमारे चचेरे नाती विकास और आकाश दूबे ने मेरी जान बचाई। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमने अपने मोबाइल फोन से अपने लड़के शैलेन्द्र कुमार के पास फोन करना चाहा तो सुमित उर्फ अंकित दूबे ने फोन छोड़ पटक कर तोड़ दिया, फिर चचेरे नाती आकाश दूबे के मोबाइल से अपने लड़के शैलेन्द्र कुमार जो बस्ती जिले के सोनहा थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं,के पास फोन किया तो उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची। और मुझे अस्पताल भिजवाया।

इस संदर्भ में पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page