Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बाल अपराधी भी हिरासत में

गोरखपुर। जनपद के थाना खजनी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दरिंदगी का जघन्य मामला सामने आया है। आरोपी विपिन गुप्ता ने चालाकी से लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान पुराने मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घटना छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तेजी से कार्रवाई करते हुए विपिन को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग अपराधी को भी बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, थाना खजनी में मुकदमा संख्या 109/26 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 351(3), POCSO एक्ट की धारा 5G/6 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(5) लगाई गई है। आरोपी विपिन गुप्ता (20 वर्ष), पुत्र दिनदयाल गुप्ता, निवासी मिश्रौलिया, थाना खजनी है।

14 अप्रैल 2026 की रात आरोपी विपिन और उसके एक साथी ने नाबालिग को बहकाया। उन्होंने कहा, “तुम्हारे दूसरे घर पर तुम्हारी मम्मी से झगड़ा हो रहा है, जल्दी चलो।” बेकसूर लड़की तुरंत पुराने मकान की ओर चल पड़ी। रास्ते में अंधेरी गली में दोनों ने उसे पकड़ लिया और विपिन के पुराने सुनसान मकान (जिसमें कोई नहीं रहता) ले गए। वहां विपिन ने नाबालिग के साथ जबरन बलात्कार किया। बाद में दोनों ने धमकी दी कि अगर घर पर किसी को बताया तो तुम्हें, तुम्हारे भाई और मां को मारकर फेंक देंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ  के सख्त निर्देश और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर  के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह की टीम ने रात 10:55 बजे पड़िया गांव पुलिया के पास से विपिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन पटेल, वंशनारायण यादव, कांस्टेबल मनोज चौहान, प्रविन सिंह और अविनाश खरवार शामिल थे।

Advertisement

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर आज उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने कहा, “वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। नाबालिग के साथ हुई इस जघन्य घटना में तुरंत कार्रवाई की गई। पीड़िता की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा रही है।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page