बलिया
घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बैरिया के चिरैया मोड़ पर हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
बलिया। नगर पंचायत बैरिया के चिरैया मोड़ पर घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरी हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात में घर के बाहर खड़ी थी बोलेरो
पीड़ित नंदकिशोर यादव, निवासी खवासपुर (भोजपुर, बिहार) वर्तमान में बैरिया में परिवार सहित रहते हैं। उनकी बोलेरो (नंबर BR 21 G 0403, 2011 मॉडल) शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक घर के बाहर खड़ी थी।
आधी रात के बाद अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने बैरिया थाने में तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जांच और तलाश जारी
एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना चार दिन पुरानी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
