Connect with us

आजमगढ़

गुम मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसएसपी ने की सराहना

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़। जनहित से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विशेष रूप से सराहा। थाना स्तर पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पुलिस टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का यह प्रयास जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Loading...

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page