Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस की मध्यस्थता से जुड़ गया दो परिवार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन्स प्रांगण में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति-पत्नी के विवादों से जुड़े कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। लंबे समय से विवादित चल रहे दो मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर कुशल मध्यस्थता के जरिए बिना किसी दबाव के आपसी गिले-शिकवे भुलवाते हुए राजी-खुशी से विदाई करवाई गई। दोनों मामलों के सफल समाधान के उपरांत पत्रावली को बंद कर दिया गया।

Loading...

इसके अतिरिक्त दो अन्य मामलों में उचित विधिक सुझाव प्रदान कर पत्रावली बंद की गई, जबकि चार मामलों में मध्यस्थता न हो पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में काउंसलर कमरूद्दीन, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की प्रमुख भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page