Connect with us

गाजीपुर

गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान, GM हेल्प फाउंडेशन ने पेश की मिसाल

Published

on

Loading...
Loading...

शादियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए GM हेल्प फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। फाउंडेशन द्वारा 5 गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी पूरे साल की स्कूल फीस, किताबें एवं बैग का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की नई राह खुली।

इस अवसर पर जिन बच्चों को लाभान्वित किया गया, उनमें पियूष यादव, सुफियान खान, साहिल कुमार, साक्षी कुमारी और दिव्यांशी कुमारी शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजमल ने कहा कि संस्था हमेशा गरीबों और यतीम बच्चों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

वहीं मूर्तजा मदरसा इस्लामिया के मैनेजर अब्दुल कलाम ने फाउंडेशन के इस प्रयास की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र का एक ऐसा संगठन है, जो सच्चे मन से जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है। उन्होंने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान शाहीन आंख अस्पताल के डायरेक्टर अब्दुल्लाह अहमद, मो. तालिब, सहयोगी प्रदीप कुशवाहा एवं प्रिंसिपल हरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page