Connect with us

चन्दौली

गंगा स्नान से महिला को लगी ठंड, बिगड़ी तबीयत

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली) जयदेश। मकर सक्रांति के मौके पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर स्नान करने गयी 55 वर्षीय महिला सावित्री देवी की हालत ठंड लगने से गंभीर हो गयी। महिला सुरतापुर निवासी सावित्री गुप्ता पत्नी स्व. नन्दलाल भोर सुबह गंगा स्नान के लिए तट पर गयी थीं, जहां ठंड के प्रभाव से उनकी तबियत बिगड़ गयी।

घाट पर मौजूद बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल अपने वाहन से उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने सावित्री देवी की स्थिति को गंभीर पाया और उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Loading...

स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान कर उसके पुत्र बबलू को सूचित किया, जिसे बाद में महिला को सौंप दिया गया। इस घटना से आसपास के लोग शोक संतप्त हैं और सावित्री देवी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page