Connect with us

मनोरंजन

खेसारीलाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी ने बढ़ाई सोशल मीडिया की गर्मी

Published

on

Loading...
Loading...

“अग्नि परीक्षा” की तस्वीरें हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री आकांक्षा पुरी हैं। दोनों की एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म “अग्नि परीक्षा” की है, जिसमें खेसारीलाल और आकांक्षा पहली बार साथ नजर आएंगे।  फैंस उनकी इस नई जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी केमिस्ट्री को लेकर तारीफों का दौर चल पड़ा है।

निर्देशक लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अमेठी में हो रही है, और सेट से लगातार नए लुक्स और रोमांचक पलों की झलकियां सामने आ रही हैं। “अग्नि परीक्षा” में खेसारीलाल और आकांक्षा की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, और वे बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं, इसे लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा, “आकांक्षा पुरी के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव है। उनकी ऊर्जा और अभिनय का तरीका इस फिल्म को और खास बना रहा है। ‘अग्नि परीक्षा’ एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को रोमांचित करेगी और हम दोनों की केमिस्ट्री को वे जरूर पसंद करेंगे। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में मेरा किरदार और हमारी जोड़ी फैंस के दिलों में जगह बनाएगी।” खेसारीलाल ने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस फिल्म में कुछ नया और खास देखने के लिए तैयार रहें, क्योंकि “अग्नि परीक्षा” उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक होगी।

मालूम हो कि सुर म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता सुरेंद्र यादव हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जाने-माने निर्देशक लाल बाबू पंडित, जिन्होंने इससे पहले भी खेसारीलाल यादव के साथ मिलकर कई हिट दी हैं। डीओपी आर.आर. प्रिंस  और फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं, जो एक मजबूत कहानी और दिलचस्प पटकथा के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, कृष्णा बेदर्दी के संगीत निर्देशन में गीतों का जादू बिखेरा जाएगा। फिल्म के गाने लिखे हैं प्यारे लाल यादव, कुंदन प्रीत, यादव राज और कृष्णा बेदर्दी ने, जो भोजपुरी सिनेमा में हिट गानों के लिए मशहूर हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी और  नीलम गिरी मुख्य किरदारों में नज़र आएंगी।

Advertisement

इसके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, प्रकाश जैश, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, समर्थ चतुर्वेदी, महेश आचार्य, ऋतु चौहान, सोनिया मिश्रा, विकास सिंह वीरप्पन, सोनू पांडे, दीपक सिन्हा और अलीशा मिश्रा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page