Connect with us

गाजीपुर

खेल मैदान पर अवैध कब्जे की शिकायत, ग्राम सचिव के कथित बयान की जांच के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने डीएम गाजीपुर को एडीएम से जांच कराने को कहा

सार्वजनिक भूमि को स्थायी रूप से कब्जामुक्त कराने की भी उठी मांग

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के करैला सहेड़ी गांव की सार्वजनिक खेल मैदान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और ग्राम सचिव के कथित आपत्तिजनक बयान की शिकायत पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने जिलाधिकारी गाजीपुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ग्राम करैला सहेड़ी निवासी विवेकानंद सिंह ने मंत्री को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम सभा की आराजी संख्या-238, जो राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के रूप में दर्ज है, उस पर बार-बार अवैध कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा कई बार सीमांकन कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से कब्जा कर लिया जाता है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक भूमि को समतल कराने और मेड़बंदी कराने के संबंध में ग्राम सचिव से बातचीत करने पर उन्होंने कथित रूप से राज्य मंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कार्य कराने से इनकार कर दिया।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जिलाधिकारी को एडीएम स्तर से पूरे प्रकरण की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विवेकानंद सिंह ने प्रशासन से खेल मैदान की भूमि को स्थायी रूप से कब्जामुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page