Connect with us

वाराणसी

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, छह महीने से थे निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने अपने ही घर में राइफल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है जब वह घर में अकेले थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो तरुण पांडे खून से लथपथ अवस्था में बेड पर पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके से राइफल, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात जब्त किए हैं। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच का आदेश दिया है।

52 वर्षीय तरुण पांडे मूल रूप से गोंडा जिले के रहने वाले थे और उन्होंने वाराणसी के करनैलगंज इलाके में अपना घर बनवाया था। उनकी पत्नी पूनम पांडे और बेटा ईशान इस समय बेंगलुरु में हैं। बताया जा रहा है कि तरुण पिछले कुछ महीनों से रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तीन महीने पहले उनका बड़ा ऑपरेशन दिल्ली में हुआ था और इसके बाद से वह मेडिकल लीव पर थे।

तरुण पांडे पिछले छह महीने से सस्पेंड थे और मानसिक रूप से भी काफी तनाव में थे। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ड्राइवर को छुट्टी दे दी थी और बताया था कि वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं। शनिवार को ही वह वापस लौटे थे।

Advertisement

पुलिस आशंका जता रही है कि बीमारी और अकेलेपन की वजह से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। परिवार और विभाग के लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page