Connect with us

वाराणसी

कोर्ट पेशी के दौरान सिपाही को धक्का देकर अपराधी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला एवं सत्र न्यायालय में गुरूवार को पेशी के दौरान एक शातिर अपराधी ने कोर्ट के बाहर सिपाही को धक्का देते हुए भीड़ का फायदा उठाकर ओझल हो गया। इस दौरान सिपाहियों ने उसका पीछा भी किया लेकिन अपराधी भागने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद कचहरी परिसर और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पेशी के लिए शातिर अपराधी को अलग लॉकअप में रखा गया था और उसके बाद जब उसे कोर्ट में पेश होने के लिए बाहर निकाला गया तो उसने सिपाही को धक्का देते हुए मौके का फायदा उठा कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह भीड़ के बीच चकमा देकर उनकी आंखों के सामने से ओझल हो गया।

वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही कैंट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आस-पास तलाश शुरू किया गया। कंट्रोल रूम में लगे CCTV फुटेज के माध्यम से भी अपराधी की तलाश की जा रही है और शहर में जगह-जगह चेकिंग भी की जा रही है। वहीं वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय में सिपाही से क्राइम ब्रांच की टीम पूरे घटनाक्रम का विस्तृत जानकारी ले रही है।

पेशी के दौरान फरार होने वाला अपराधी महफूज अहमद (पुत्र सिराजुद्दीन) वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो बड़ागांव थाना के अपराध संख्या 292/24 धारा 304 के तहत जेल में निरुद्ध था और उसने जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। हालांकि सुनवाई से पहले ही वह कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page