Connect with us

वाराणसी

केंद्रीय कारागार में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। केन्द्रीय कारागार वाराणसी में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र के प्रयासों से गुरुवार को एक भव्य निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी मलदहिया एवं आर.जे. शंकरा आई हास्पिटल, माधोपुर की टीम ने कारागार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैदियों के लिए आंखों की विधिवत जांच और परीक्षण किया।

शिविर में माइक्रोटेक एजुकेशनल सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. नीरज राजहंस और रजिस्ट्रार जयमंगल सिंह, तथा आर.जे. शंकरा हास्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन अविनाश त्रिपाठी और उनकी टीम ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कैदियों की दृष्टि परीक्षण किया। जिन कैदियों को दृष्टि दोष था, उन्हें एक सप्ताह के भीतर चश्मा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने दोनों संस्थाओं को जन कल्याणकारी कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्शदाता डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। यह पहल कारागार में स्वास्थ्य जागरूकता और कैदियों की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page