Connect with us

गाजीपुर

किसानों पर निजी दुकानदारों की मनमानी, यूरिया खाद की बढ़ती कीमतें से परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। धान की फसल के लिए यूरिया खाद की उपलब्धता किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। स्थानीय निजी दुकानदार अपने मनमाने ढंग से यूरिया खाद की कीमतें बढ़ा रहे हैं, जिससे किसान मजबूरन अधिक मूल्य देकर इसे खरीदने पर विवश हैं।

किसान अपने खेतों की अच्छी पैदावार के लिए हमेशा उर्वरक का इस्तेमाल करते हैं। अच्छी फसल के साथ पैदावार बढ़ेगी और परिवार का पालन-पोषण भी आसान होगा। लेकिन वर्तमान समय में यूरिया खाद की कमी और बढ़ती कीमतों ने किसानों की आशाओं पर पानी फेर दिया है।

Loading...

कई किसान धान की फसल की आवश्यकताओं को देखते हुए मजबूरी में निजी दुकानों से उच्च कीमत पर यूरिया खाद खरीद रहे हैं। इस स्थिति ने किसानों में नाराजगी पैदा कर दी है और वे लगातार सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस समस्या का समाधान कब होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page