Connect with us

वाराणसी

काशी रौनियार वैश्य समाज ने मनाया “रंग बरसे” होली मिलन समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी रौनियार वैश्य समाज के तत्वावधान में दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में “रंग बरसे… होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण के संग फूलों की होली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप रौनियार एवं विशिष्ट अतिथि डा० लक्ष्मण प्रसाद रौनियार द्वारा दीप प्रज्वलन और महाराज हेमचंद्र विक्रमादित्य के माल्यार्पण से किया गया। समाज के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए और आपसी सौहार्द व एकता को बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर काशी रौनियार वैश्य समाज की ओर से पाँच वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Advertisement

सभा में अरुण (ट्रस्टी अध्यक्ष), युवा अध्यक्ष अजय, काशी रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष राजकिशोर एवं महामंत्री विनोद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज में एकता, सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार, अशोक, दिलीप, नीरज, उमेश एवं आनंद ने किया, जबकि अध्यक्षता राजकिशोर ने की।

स्टांप शुल्क एवं न्याय मंत्री रवींद्र जायसवाल ने अपनी अनुपस्थिति में समाज को एकजुट रहने और समाज के कल्याण की मंगलकामनाओं का शुभ संदेश भेजा।

इस होली मिलन समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक उल्लास के साथ होली के रंगों में सराबोर हुए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page