भदोही
काशी नरेश विश्वविद्यालय को मिला नया प्राचार्य, प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव ने संभाला कार्यभार
पूर्व प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव का कार्यकाल 31 अगस्त को हुआ समाप्त, शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया स्वागत
ज्ञानपुर, भदोही। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (काशी नरेश विश्वविद्यालय), ज्ञानपुर में प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव ने नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पूर्व प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया। उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशानुसार उन्हें वर्तमान सत्र तक विभागीय शिक्षण कार्य पूरा कराने के लिए सत्र लाभ प्रदान किया गया है।
अब महाविद्यालय के प्राचार्य पद से जुड़े सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन प्रो. राजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। प्रो. यादव के कार्यभार संभालने से महाविद्यालय में प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है।
