Connect with us

वाराणसी

काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी : तकनीकी उत्सव में छात्रों ने दिखाया इनोवेशन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में नवाचार और तकनीकी सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय तकनीकी उत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में छात्रों की नवाचार क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से हैकाथॉन, लॉजिक पज़ल चैलेंज, थिंकाथॉन, टेक क्विज, कोड क्रैकर्स और टेक एग्जीबिशन शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रुचिर गुप्ता (आईआईटी बीएचयू) ने छात्रों को नवीनतम तकनीकों के उपयोग और नवाचार के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उनके शब्दों ने छात्रों को आधुनिक तकनीक की संभावनाओं को समझने और नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया।

इस उत्सव में वाईस चेयरमैन विपुल जैन, रुचि जैन और वाईस प्रेसिडेंट (जैन एजुकेशन सोसाइटी) श्वत्सल जैन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। टेक एग्जीबिशन में आयुष, उज्ज्वल, विशाल, सत्यम और अभिषेक विजयी रहे, जबकि हैकाथॉन प्रतियोगिता में सौरभ और आहना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ए. के. यादव, डीन अकादमिक डॉ. डी. एम. श्रीवास्तव और काशी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने इस आयोजन की सफलता पर प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन को छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर बताया, जिससे उन्हें अपनी तकनीकी प्रतिभा दिखाने और नवीनतम तकनीकों से जुड़ने का मौका मिला।

संस्थान भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी नवाचारों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर सच्चिदानंद पाठक और डॉ. सुधीर मिश्रा ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page