वाराणसी
कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर वाराणसी कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ झंडारोहण
जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सँयुक्त रूप से कहा कि, कांग्रेस स्थापना दिवस की पार्टी के समस्त नेताओं, पदाधिकारियों एवं हमारे कार्यकर्ताओं को अनंत शुभकामनाएं। कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, विकास, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को अपना ध्येय माना है।इस अवसर पर हम मिलकर यह प्रण लें कि कांग्रेस की रीति-नीति के प्रति समर्पित रहकर, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।कांग्रेस पार्टी सत्य ,अहिंसा ,प्रेम ,सौहार्द की बुनियाद है कांग्रेस का लक्ष्य लोकतंत्र ,बराबरी ,न्याय और एकजुटता का लक्ष्य है।

हमें गर्व है की हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही है ।हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 138 वर्ष हो गए। 138 साल का त्याग, बलिदान, समर्पण का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।यह राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक दिवस है। उसके उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व चंद्र मोहन पाण्डेय के पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
