Connect with us

वाराणसी

कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, भागने की फिराक में स्टेशन से गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही नौ वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर सारनाथ रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, कक्षा चार में पढ़ने वाली नौ वर्षीय बालिका बीते 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के कमरे में सो रही थी। उस वक्त उसकी मां घर की छत पर थी। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ जबरन दुराचार किया। पीड़िता ने बिलखते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां तत्काल थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौबेपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नरपतपुर में कराया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने फौरन टीमें गठित कीं। जाँच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए मुंबई भागने की योजना बना रहा है।

रविवार सुबह पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर सारनाथ रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि नशे की हालत में उससे ‘गलती’ हो गई।

चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page