Connect with us

गाजीपुर

कटारिया प्रकरण में राजनीति दुखद : कलराज मिश्र

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कटरिया प्रकरण के राजनीतिकरण पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले को लेकर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कलराज मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद समय पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने प्रारंभिक जांच पीड़ित परिवार के आरोपों के आधार पर की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को दी गई सहायता को सराहनीय बताया।

Loading...

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में उनकी गांव के लोगों और पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई है, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या का मामला है। ऐसे दुखद समय में परिवार को सहानुभूति और सहयोग की आवश्यकता है, न कि विवाद और राजनीति की।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे समाज में अनावश्यक तनाव पैदा हो रहा है। आमजन को ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विपक्ष के नेता द्वारा इस मामले को लेकर बनाए जा रहे माहौल को भी अनुचित बताया और कहा कि पूरी जानकारी के बिना किसी भी घटना पर राजनीति करना गलत है। अंत में, पूर्व राज्यपाल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page