Connect with us

गाजीपुर

एक्सप्रेसवे से उतरते समय अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोलचक्र के रास्ते हैदरिया के पास उतरते समय बीती रात 9 बजे एक महिंद्रा कार लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार से आते समय अनियंत्रित होकर रेलिंग को जबरदस्त टक्कर मारते हुए लगभग 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार चालक की जान बाल-बाल बच गई और उसे हल्की-फुल्की खरोंच आई है।

लोगों से पूछने पर पता चला कि हैदरिया के पास चैनल नंबर 340 से तेज रफ्तार महिंद्रा कार लखनऊ से आ रहे सरोजिनी नगर निवासी प्रांजल पांडेय पुत्र अनुराग पांडेय अपनी कार से बनारस को जा रहे थे। एक्सप्रेस वे पर रास्ता भटक जाने के कारण कार हैदरिया गोलचक्र से नीचे उतरने लगी। इसी समय चालक की कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी| गिरने पर तेज आवाज होने के कारण मौके पर स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच गए। बताया जाता है कि चालक के एयरबैग ऑटोमेटिक खुल गए जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। जिससे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

Loading...

घटना की जानकारी होते ही यूपीडीए की सहायता वाली गाड़ी तथा एक किमी दूर से मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक की मदद में जुट गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने जानकारी दी कि चालक को मामूली तौर पर चोट आई है और परिजन भी मौके पर पहुंचकर अपने साथ लेकर चले गए और उन्होंने बताया कि यातायात पूरी तरह से सामान्य है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page