Connect with us

गाजीपुर

आम-अमरूद के पौधे उखाड़ने और शेड क्षतिग्रस्त करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

शेरपुर गदाईपुर के युवक ने गांव के व्यक्ति पर लगाया नुकसान पहुंचाने का आरो

सेवराई/गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम चौकी अंतर्गत शेरपुर गदाईपुर गांव में एक युवक ने अपने खेत और डेरा पर लगाए गए आम एवं अमरूद के पौधों को उखाड़कर फेंकने तथा बैठकी के शेड को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

डेरा पर पहुंचकर पौधों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

शेरपुर गदाईपुर निवासी गुड्डू प्रजापति का आरोप है कि गांव के ही वंशनारायण यादव पुत्र रामदेव यादव ने उनके डेरा पर पहुंचकर लगाए गए आम और अमरूद के पौधों को काटकर फेंक दिया। साथ ही बैठने के लिए बनाए गए शेड को भी नुकसान पहुंचाया।

पीड़ित के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने घर से डेरा की ओर जा रहे थे, तभी कथित रूप से आरोपित ने उन्हें आते देख वहां से निकल गया।

Advertisement

मोबाइल में वीडियो होने का दावा

गुड्डू प्रजापति का कहना है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया है, जिसे उन्होंने साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है।

पुलिस चौकी में दी तहरीर

पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत मां कामाख्या धाम चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अभी तक आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और न ही पुलिस द्वारा पूछताछ की गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

Advertisement

मामले को लेकर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page