Connect with us

अपराध

असलहे सहित दो युवक गिरफ्तार, किशोरी की‌ बची‌ जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कोतवाली के भैरोनाथ इलाके मे मंगलवार को पिस्टल संग दो युवकों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दो युवक भैरोनाथ तिराहे पर है और उनके पास पिस्टल है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मैंने क्राइम ब्रांच की टीम को भेजा। टीम ने बड़ी सजकता के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके बैग से एक पिस्टल और दो कारतूस मिला है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगण रौनक सिंह और आशीष सिंह ने बताया कि, वह‌ फूलपुर, इलाहबाद के है। बनारस आने की वजह बताते हुए अभियुक्त ने कहा कि, वह एक किशोरी से प्रेम करते थे। जो वाराणसी की रहने वाली है। मंगलवार को उससे मिलकर धमकाने के इरादे से आये थे।

Loading...

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, यह दोनों वाराणसी की ही रहने वाली एक किशोरी को धमकाने के इरादे से आए थे। समय रहते हमने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया अन्यथा किशोरी की जान भी जा सकती थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page