Connect with us

वाराणसी

असम के राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर (वाराणसी)। असम और मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बृहस्पतिवार की रात वाजिदपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्यपाल ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जाने-माने समाजसेवी स्वर्गीय सीता राम कसेरा, अधिवक्ता छविनाथ सिंह के पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह और सेवानिवृत्त वैद्य के निधन पर उनके घर जाकर शोक प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

Loading...

रात्रि में राज्यपाल पंचवटी स्थित मधुबन में हनुमानजी के श्रृंगार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल रविवार की शाम को वापस लौट जाएंगे। रामनगर आगमन पर राज्यपाल सबसे पहले गोला मंडी स्थित मां मंशा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page