Connect with us

अपराध

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जमीन दिलाने के नाम पर ठगी और फिर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को मोहनसराय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि हरिहरपुर निवासी अजीत पटेल ने जमीन दिलाने के बहाने उससे पैसे लिए, लेकिन जब उसने रकम वापस मांगी, तो टाल-मटोल करने लगा। इसी दौरान उसने बहाने से बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Loading...

प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी अजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page