Connect with us

पूर्वांचल

अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलटी, युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव के पास शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, डिग्घी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय शिवशरण किसी काम से धरौली गांव गए थे। वापसी के दौरान फत्तेपुर के पास उनकी बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे वे सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। नवही चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page