वाराणसी
अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, चालक घायल
वाराणसी। जिले के रोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अखरी बाईपास वाले फ्लाईओवर पर गुरुवार को तेज रफ्तार में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, कार डिवाइडर पर चढ़कर नीचे नहीं गिरी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुआ है वहां से लगभग 30 फीट नीचे गहराई है। यदि कार नीचे गिर जाती, तो पुल के नीचे खड़े ऑटो चालकों और सवारियों को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान नीचे मौजूद ऑटो चालकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अपने वाहनों छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन को हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया गया।
