Connect with us

वाराणसी

होटल में लगी आग, युवकों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र स्थित बुद्धा सिटी कॉलोनी में गुरुवार की तड़के सुबह एसडी सनराइज होटल के रिसेप्शन हॉल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में होटल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि स्थानीय युवकों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर निवासी विनोद कुमार यादव, जो सिंचाई विभाग में जौनपुर में तैनात हैं, वर्तमान में सारनाथ के हवेलियां चौराहे पर किराए के मकान में रहते हैं। बुद्धा सिटी कॉलोनी में उनके स्वामित्व वाला लगभग चार बिस्वा क्षेत्र में निर्मित एसडी सनराइज होटल है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे होटल के रिसेप्शन हॉल में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में खिड़की से धुआं निकलता दिखाई दिया, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया। आसपास मौजूद ईशु, संजय, अमित, शुभम और नितिन ने तुरंत होटल में लगे फायर सिस्टम को सक्रिय कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि होटल के शीशे और टाइल्स तक क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय होटल में कोई पर्यटक मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर खड़े होने के कारण घटनास्थल तक समय से नहीं पहुंच सकी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे होटल मालिक विनोद कुमार यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिसमें रिसेप्शन हॉल में रखा 12 पीस सोफा, एलसीडी, एसी, फ्रिज, काउंटर, टेबल, सीसी कैमरा डीबीआर और बाथरूम सहित अन्य फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। घटना में लाखों रुपये की क्षति आंकी जा रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement

बताया गया कि होटल में बुधवार रात रिग सेरेमनी का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें बाहर लॉन और भूमिगत हॉल बुक थे। कार्यक्रम में शामिल लोग गाजीपुर के बताए गए हैं। इससे पहले भी होटल में रिग सेरेमनी और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page