Connect with us

चन्दौली

अखिल भारतीय किसान सभा ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

चकिया (चंदौली)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंदौली जिले में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने उप जिला अधिकारी कार्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम पत्र भेजकर पंजाब में गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई, पुलिस द्वारा किए जा रहे अंधाधुंध बल प्रयोग पर रोक, किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य उपकरणों की वापसी तथा पंजाब सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की।

इसके साथ ही, महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हो रहे मुक्त व्यापार समझौतों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। किसानों ने राज्य सरकारों और विधानसभा से एनपीएफएएम को खारिज करने और इसे लागू न करने का प्रस्ताव पारित करने की अपील की।

Loading...

इस प्रदर्शन में लालचंद सिंह एडवोकेट, शंभू नाथ यादव, राजेंद्र यादव, रामनिवास पांडेय सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page