Connect with us

गाजीपुर

अंतरराष्ट्रीय नर्स डे पर यदुपति नर्सिंग कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। यदुपति नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल, कर्महरी,  देवैथा में अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे के महत्व, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कॉलेज के डायरेक्टर रणविजय सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्स समाज की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं सोनम कुशवाहा, दीप्ता विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में निखिल, अंशु, संदीप, विजयेन्द्र, राम गुप्ता, प्रदीप, संध्या, निशु और निष्ठा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में केक काटकर नर्स डे मनाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page