Connect with us

वाराणसी

हमे बनारस और यहां के जनजीवन को बेहतर बनाने पर काम करना है

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव ने आज अलसुबह सिगरा स्थित शहीद उद्यान, सिगरा स्टेडियम तथा ऑक्सीजन क्लब तथा सिगरा मुख्य मार्ग से जुड़ी जगहों पर जनसंपर्क किया । अपने मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को अपने बीच पाकर लोगों ने आह्वालादित हृदय से उन्हें गेल लगाकर अपनी शुभकामनाएं दी । लोगों ने कहा कि हम बनारस को एक ऐसा मेयर देना चाहेंगे जो सहज हो, सौम्य हो और सबसे बडी बात कि वह अपना जैसा हो । हम लोग विगत दस वर्षों से छले जा रहे हैं । स्थिति यहां तक आ गई है कि अब हमे ऐसे विकास से चिढ़ होने लगी है, जिसमे गरीब, मजदूर और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए कोई जगह न हो ।

Loading...
             वस्तुतः काशी की जनता इस बार नगर निगम चुनाव को लेकर काफ़ी उत्साहित है। इस उत्साह की मुख्य वजह है मेयर पद को लेकर काशी की जनता को अनिल श्रीवास्तव के रूप में कांग्रेस की तरफ से एक ऐसा खूबसूरत व्यक्तित्व मिला है, जिसे काशी की जनता विगत चार दशकों से भी ज्यादे वक्त से बखूबी जान रही है । अनिल श्रीवास्तव का सौम्य, मृदुल, ईमानदार, सबके सुख - दुःख को अपना समझने वाला और अजातशत्रु व्यक्तित्व ही उनकी सर्व स्वीकार्यता की मुख्य वजह है ।
               इस बीच आज दोपहर में कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव के सिगरा स्थित आवास पर वाराणसी नगर निकाय चुनाव में पार्षद पद पर लड़ने वाले सभी पार्षद प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आहूत हुई । 

              इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी समेत सैकड़ों की संख्या में सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित थे । इस बीच पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने वाराणसी से कांग्रेस मेयर पद प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव समेत सभी पार्षद पद के प्रत्याशियों को साफा बांधकर सम्मानित किया । इस अवसर पर  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा, प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राकेश चंद्र शर्मा, सीताराम केशरी, डॉ अरविंद किशोर राय, अनिल श्रीवास्तव, राजू राम, अरविंद श्रीवास्तव, कुलदीप बग्गा, संजय श्रीवास्तव, विकास कौंडिल्य, शशिकांत श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page