Connect with us

वाराणसी

स्वच्छता के लिए नगर निगम का प्लास्टिक विरोधी अभियान, जब्त हुई प्रतिबंधित सामग्री

Published

on

वाराणसी। नगर निगम ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ठेले और खोमचों पर इस्तेमाल की जा रही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करते हुए निगम की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों और ठेले वालों में हड़कंप मच गया।

कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपनी दुकानों से प्लास्टिक हटाने की कोशिश की लेकिन निगम की टीम ने मौके पर ही इन सामग्री को जब्त कर लिया। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान स्वच्छता और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे प्लास्टिक की बजाय पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करें। इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की है जबकि कुछ व्यापारियों ने अचानक हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

नगर निगम ने यह भी साफ किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page